जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (International border) के पास गांवों और अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी कर संघर्षविराम समझौते का एक बार फिर उल्लंघन किया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार को रात करीब 10 बजे हीरानगर सेक्टर के पंसार सीमा चौकी इलाके में सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई, जिसका सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी रविवार तड़के पौने चार बजे तक जारी रही, जिसके कारण सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को भूमिगत बंकरों में रात काटनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के कारण भारतीय पक्ष में किसी के प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।


Download Android App
Download iOS App



