पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में तीन सेक्टरों में अग्रिम चौकियों को निशाने बनाते हुए गोलाबारी की

Summary :

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर से बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे तीन सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की।

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर से बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे तीन सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। हालांकि भारतीय सेना ने इस गोलाबारी का माकूल जवाब दिया।  
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी किसी उकसावे के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे किरनी, शाहपुर और कस्बा सेक्टरों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’ 
पाकिस्तानी सेना ने इस महीने 13 बार संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है। अधिकारियों ने बताया कि एक अक्टूबर को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी कृष्णाघाटी क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य घायल हो गया। 

देश में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 86 लाख के पार, अब तक 12 करोड़ से ज्यादा हुए कोविड-19 टेस्ट

Desk Team