पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने गुरूवार को उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से की गई बातचीत की पेशकश का जवाब देंगे। पार्टी ने कहा कि इस गतिरोध को दूर करने का बातचीत ही एक जरिया है। खान ने इस महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और उनकी भारतीय समकक्ष सुषमा स्वराज के बीच एक बैठक का प्रस्ताव दिया था।
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पीडीपी ने कहा, ”धन्यवाद पीएम@इमरान खान पीटीआई सकारात्मक अंदाज के लिये आपका धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि पीएम @नरेंद्रमोदी आपकी भावनाओं का वाजिब जवाब देंगे। इस गतिरोध से बाहर निकलने का बातचीत ही एक मात्र रास्ता है।” इस साल 19 जून तक जम्मू कश्मीर में भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार चलाने वाली पीडीपी पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल के एक ट्वीट का जवाब दे रही थी।
पाकिस्तान एक बार फिर चाहता है आतंकवाद पर शांति वार्ता, पीएम मोदी को लिखा पत्र
फैसल ने ट्विटर पर लिखा था, ”प्रधानमंत्री (इमरान खान) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सकारात्मक भावना से पैगाम भेजा है और अपनी भावनाओं से अवगत कराया है। आइए बात कर सभी मुद्दों का हल करते हैं। हम भारत से औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।”


Download Android App
Download iOS App



