राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को जम्मू-कश्मीर आएंगी। इसकी यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। साथ ही इस समारोह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी और दीक्षांत भाषण के साथ साथ छात्रों को डिग्री और पदक प्रदान करेगी। आपको बता दे कि इस समारोह की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।
वही, एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को श्रीनगर के राजभवन में स्थानीय आदिवासी समूहों और महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगी। वह राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगी।
साथ ही गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू माता वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे जहां वह पुनर्निर्मित पार्वती भवन और स्काईवॉक का उद्घाटन करेगी। वही राष्ट्रपति के कश्मीर दौरे को लेकर श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर, कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग
Summary :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को जम्मू-कश्मीर आएंगी। इसकी यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। साथ ही इस समारोह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी और दीक्षांत भाषण के साथ साथ छात्रों को डिग्री और पदक प्रदान करेगी। आपको बता दे कि इस समारोह की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। वही, एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को श्रीनगर के राजभवन में स्थानीय आदिवासी समूहों और महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के…


Download Android App
Download iOS App



