नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुंजवां कैंप पर हमले की निंदा की और कहा कि पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर सभी भारतीय सेना के जवानों के साथ एकजुट खड़ी हैं । गांधी ने हमले के मृतकों के परिवारों और घायलों के प्रति संवेदना प्रकट की । सुंजवां में जम्मू कश्मीर लाइट इंफैंट्री की 36 वीं ब्रिगेड के कैंप पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला किया। जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में पांच सैन्यकर्मियों सहित छह लोगों की मौत हो गयी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मैं जम्मू में हमारे सैन्य कैंप पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं जिसमें छह भारतीय शहीद हो गए। पार्टी विधारधारा से ऊपर उठकर सभी भारतीय सेना के जवान और महिलाओं के साथ एकजुट खड़ी हैं। मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं और मेरी संवेदना उनके साथ है।’’
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



