राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा, हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा, हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सुबह रविवार को अपने अंतिम दिन श्रीनगर के पंथाचौक से आगे बढ़ी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सुबह रविवार को अपने अंतिम दिन श्रीनगर के पंथाचौक से आगे बढ़ी है। सफेद टी-शर्ट पहने राहुल गांधी ने अपनी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पूर्वाह्न पौने ग्यारह बजे पदयात्रा शुरू की। इस दौरान, राष्ट्रीय ध्वज और कांग्रेस का झंडा थामे कांग्रेस के हजारों समर्थक भी राहुल और प्रियंका के साथ चलते हुए नजर आए।  रविवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात किलोमीटर की दूरी तय कर श्रीनगर के सोनवार इलाके में पहुंची थी, जहां कुछ देर के विश्राम के बाद राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा लाल चौक सिटी सेंटर पहुंचे है, राहुल ने लाल चौक पर जनता और पार्टी कार्यकर्ता के साथ तिरंगा फहराया है।

पदयात्रा कहां पर होगी समाप्त?
लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों तरफ बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। लाल चौक के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क की तरफ बढ़ेगी, जहां 4,080 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का समापन हो जाएगा। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और देशभर के 75 जिलों से गुजर चुकी है। सोमवार को राहुल गांधी श्रीनगर में एमए रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।