जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायीन आतंकी हमले में 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने पर जहाँ एक तरह देशभर में गुस्से और आक्रोश का माहौल है वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस समय सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
पुलवामा हमले में बलिदान देने वाले शहीद जवानों को एक तरफ देश श्रद्धांजलि दे रहा है वहीँ सियासी पार्टियां इस दुखद मौके पर भी बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे है। अभिनेता और बीजीपी संसद परेश रावल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर साझा की है जो खूब वायरल हो रही है।
जी हाँ इस तस्वीर में राहुल गांधी शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे और गृहमंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के साथ खड़े हैं। इस तस्वीर में राहुल गांधी के फ़ोन चलाते नजर आ रहे है।
ट्विटर पर लिंक देखने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/SirPareshRawal/status/1096450440286203904
अभिनेता परेश रावल ने तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा और कैप्शन में लिखा – ‘राहुल गांधी शहीदों को सही से सम्मान भी नहीं दे सकते। एक तरफ पूरा देश जवानों की मौत पर आंसू बहा रहा है और राहुल गांधी श्रद्धांजलि समारोह में भी फोन चला रहे हैं।’
आपको बता दें ये तस्वीर पालम हवाईअड्डे की है जब शहीदों के शव शुक्रवार को देर शाम वायुसेना के विशेष विमान से जम्मू- कश्मीर से लाये गए थे। इस दुखद मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज राजनीतिज्ञ सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
लोग अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को जमकर खरी खोटी सूना रहे है और इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मोदी सरकार को पुलवामा हमले पर घेरते हुए कहा था की आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए
विपक्ष इस समय सरकार पर पुलवामा अटैक का जवाब देने के लिए साथ होने का आश्वासन दिया है और कहा है की दुःख की इस घडी में वो सरकार के हर फैसले का समर्थन करेंगे और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सरकरर को जल्द से जल्द कड़े कदम उठाने चाहिए।


Download Android App
Download iOS App









