अलगाववादियों की ओर से हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से एक दिन के लिए स्थगित रेल सेवाएं आज फिर शुरू कर दी गयी।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में सभी रेल सेवाएं शुरू कर दी गयी है। पुलिस की ओर से सलाह मिलने पर कल रेल सेवाओं को स्थगित रखा गया था।
मध्य कश्मीर के श्रीनगर-बडगाम से उत्तरी कश्मीर के बारामूला में तक चलने वाली सभी ट्रेन सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार बडगाम-श्रीनगर से अनंतनाग-काजीकुंड से जम्मू क्षेत्र के बनिहाल तक भी सेवाओं को शुरू कर दिया गया है।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में इस साल 50वीं बार रेल सेवाओं को स्थगित किया गया है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



