जम्मू-कश्मीर में बुधवार को मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रही। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि दिन गुजरने के साथ मौसम में सुधार होगा।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा है,”आज बारिश की मात्रा में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही शाम से मौसम में सुधार होगा और इसके बाद महीने के आखिर तक खास बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद नहीं है।”
इस बीच श्रीनगर में दिन का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 0.3 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4, कारगिल में माइनस 2.8 और द्रास में माइनस 2.4 डिग्री रहा। इसके अलावा जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री, कटरा में 12.8, बटोटे और बनिहाल में 4.6 और भद्रवाह में 6.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



