जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। मिली जानकरी के अनुसार इस आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया।

इसने कहा, “आतंकवादी घाटी के पुलवामा और शोपियां जिलों से ताल्लुक रखते हैं। उनके पास से दो एके -56 राइफल, दो पिस्तौल, चार हथगोले और 1 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।”
बता दें कि 17 सितंबर श्रीनगर के बटमालू इलाके में एनकाउंटर के दौरान भारतीय सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। साथ ही, मुठभेड़ में एक महिला की मौत हो गई और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



