केंद्रीय मंत्रियों के केंद्र शासित जम्मू एवं कश्मीर के दौरे से कुछ घंटों पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका आभार जताया है। केंद्रीय मंत्री शनिवार से 24 जनवरी तक जम्मू एवं कश्मीर का दौरा कर लोगों को सरकार की नीतियों, विशेषकर अनुच्छेद 370 रद्द किए जाने के बाद पिछले पांच महीनों में अपनाई गईं नीतियों के बारे में बताएंगे।
मीडिया से साझा किए गए पत्र के अनुसार, 38 केंद्रीय मंत्री 18 जनवरी से केंद्र शासित प्रदेश के दोनों हिस्सों के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। पहले दिन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सांबा के पूरामंडल क्षेत्र में, अश्विनी चौबे सांबा के चजवल का दौरा करेंगे, वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू शहर का दौरा करेंगे।
भाजपा सूत्रों ने कहा कि ये मंत्री सभी क्षेत्रों में पंचायत या ब्लॉक स्तर पर दरबार लगाएंगे। रैना ने कहा, “मंत्रियों से मिलकर उन्हें स्थानीय लोगों की समस्याओं के बारे में अवगत कराने के लिए यह अच्छा अवसर है।”


Download Android App
Download iOS App



