जम्मू कश्मीर में सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की।
सुरक्षा के संपूर्ण इंतजाम के लिए अधिकारियों ने बैठक
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘मानसबल में एक संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की गई, जिसमें आगामी श्री अमरनाथजी यात्रा 2022 के लिए किये गये संपूर्ण सुरक्षा इंतजाम पर चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस व सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने लिया हिस्सा
उन्होंने बताया कि बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक (मध्य कश्मीर) सुजीत कुमार, कमांडर 3 सेक्टर ब्रिगेडियर अतुल राजपूत और उप महानिरीक्षक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रणदीप के राणा ने हिस्सा लिया। बैठक में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के कई अधिकारी भी उपस्थित थे।
प्रवक्ता ने बताया कि सभी अधिकारियों को उच्चतम स्तर की सतर्कता रखने और ट्रांजिट एवं आधार शिविरों में उपयुक्त पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



