जम्मू-कश्मीर : बडगाम में सुरक्षाबलों को कामयाबी, वसीम गनी सहित लश्कर के 4 आतंकी गिरफ्तार

Summary :

जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, सुरक्षाबलों और बडगाम पुलिस के संयुक्त अभियान में पुलिस ने लश्कर से जुड़े आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक लश्कर का टॉप आतंकी का सहयोगी वसीम गनी भी शामिल है।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने कामयाबी हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। भारतीय सेना के 53-आरआर और बडगाम पुलिस के संयुक्त अभियान में लश्कर के आतंकियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘सुरक्षाबलों और बडगाम पुलिस के संयुक्त अभियान में पुलिस ने लश्कर से जुड़े आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक लश्कर का टॉप आतंकी का सहयोगी वसीम गनी भी शामिल है। वसीम गनी बीरवाह का रहने वाला है। उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। 

जम्मू-कश्मीर : रोजा खोलने के लिये रोटी लेने गए BSF जवान पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

पकडे गए आतंकियों के सहयोगी अपने आकाओं के लिए रहने का प्रबंध करते थे। साथ ही संवेदनशील सूचनाएं लश्कर तक पहुंचाते थे। आतंकियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में भी ये सहयोग करते थे। इनसे पूछताछ में आतंकी संगठनों की गतिविधियों और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Desk Team