वर्ष 2010 की सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष पर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी शाह फैसल ने राजनीति में शामिल होने के लिए आईएएस का पद छोड़ दिया है। कश्मीर से संबंध रखने वाले फैसल के करीबी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि अधिकारी ने सेवा से इस्तीफा देने के अपने फैसले को लेकर सरकार को अनिवार्य सूचना भेज दी है।
सूत्रों का कहना है कि वह नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हो सकते हैं और वह कश्मीर घाटी के बारामूला निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे । फैसल ने वर्ष 2010 में आईएएस परीक्षा में टॉप किया था।
उन्हें जम्मू एवं कश्मीर का होम कैडर आवंटित किया गया था, जहां उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट, स्कूल शिक्षा निदेशक और राज्य के स्वामित्व वाले पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में काम किया। वह हाल ही में हार्वर्ड केनेडी स्कूल में फुलब्राइट फैलोशिप पूरा करने के बाद अमेरिका से लौटे थे।


Download Android App
Download iOS App



