हैदरपुरा मुठभेड़ की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा नेताओं को जांच के संबंध में ‘‘अटकलबाजी’’ करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ‘‘दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी देकर हमें चुप कराने की कोशिश सफल नहीं होगी।’’ हैदरपुरा में 15 नवंबर को हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी और तीन अन्य लोग मारे गए थे तथा पुलिस ने मारे गए सभी लोगों का आतंकवाद से संबंध होने का दावा किया था। तीनों लोगों के परिवारों ने कहा था कि वे निर्दोष थे जिसके बाद पुलिस ने जांच के आदेश दिए।
विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा SIT जांच की टिप्पणी अटकलबाजी नहीं :महबूबा
वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस मामले में अलग से मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। यह मुठभेड़ शहर की सीमा के भीतर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया दुर्लभ अभियान था। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा एसआईटी जांच के बारे में की गई टिप्पणी अटकलबाजी नहीं है। ये जमीनी तथ्य हैं। सच्चाई के सामने आने से प्रशासन की नाराजगी और असहजता जगजाहिर है।’’
Remarks on the SIT probe by different policial parties isn’t mere speculation. They are grounded in facts. The administration’s aversion & discomfort with truth coming to the fore is well known. Bullying us into silence by ‘penal action’ warnings wont work. https://t.co/4i3kCA9U7h
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) December 30, 2021
SIT ने कहा- अटकलबाजी से लोगों को उकसाने की कोशिश
उन्होंने कहा, ‘‘दंडात्मक कार्रवाई की चेतवानी से हमें चुप कराने की कोशिश काम नहीं आएगी।’’ बुधवार को, एसआईटी ने एक बयान में कहा था कि नेताओं की अटकलबाजी लोगों में या समाज के एक खास तबके में उकसावे, अफवाह, भय की स्थिति पैदा कर सकती है और इस तरह की चीजें कानून व्यवस्था के खिलाफ हैं तथा इस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



