एक बार फिर पूर्व दिग्गज खिलाडी आपस में भिड़ते आएँगे नज़र

Summary :

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से पुराने दिग्गज खिलाड़ियों का जलवा देखने का मौका मिलेगा क्योंकि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन का आगाज होने वाला है।

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर से पुराने दिग्गज खिलाड़ियों का जलवा देखने का मौका मिलेगा क्योंकि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन का आगाज होने वाला है। ये टूर्नामेंट भारत और यूएई में खेला जाएगा। भारत में इस टी20 लीग की शुरुआत पांच फरवरी-2022 से हो रही है जबकि एक मार्च से ये यूएई में खेले जाएगी। इस सीजन का फाइनल 19 मार्च को खेला जाएगा।

आपको बता दें इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी लीग का पहला सीजन पिछले साल आयोजित किया गया था जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज खिलाडी खेले थे। भारत के अलावा इसमें साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज की टीमें भी खेली थीं। 

लीग के इस सीजन में इंडिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी।  पहला मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। जबकि भारत और पाकिस्तान की टीमें 12 मार्च को यूएई में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट कुल 38 मैच खेले जाएंगे और इसका फाइनल19 मार्च को आयोजित किया जाएगा।


Desk Team