जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बर्फबारी के कारण यातायात सेवा प्रभावित हो गई है। सड़कों में बर्फ जमा होने से फिसलन का खतरा बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर में मुगल रोड पर बर्फ निकासी अभियान चलाया जा रहा है। पुंछ जिले में अधिकारियों ने यात्रियों को मुगल रोड पर यात्रा न करने की सलाह दी है क्योंकि सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़क साफ करने के बावजूद फिसलन की स्थिति बनी हुई है।
उप विकास आयुक्त विकास कुमार कुंडल का बयान
जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के उप विकास आयुक्त विकास कुमार कुंडल ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने वाहनों के आवागमन के लिए सड़क को फिर से खोलने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक ठंड और तापमान गिरने के कारण, काली बर्फ की स्थिति विकसित होती है जिससे वाहनों को फिसलने खतरा बनता है। इन खतरों को देखते हुए प्रतिबंध लगाए गए है। यात्रियों को अभी सड़क पर निकलने से बचने की चेतावनी दी।
15-16 जनवरी को होगी बर्फबारी
मौसम विज्ञान केंद्र ने श्रीनगर में 12 से 14 जनवरी 2025 के बीच आमतौर पर शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है। साथ ही 15 से 16 जनवरी के बीच पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का भी अनुमान लगाया है। 17 औऱ 18 जनवरी को बादल छाने की संभावना रहेगी। बता दें कि श्रीनगर शहर में -2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि जम्मू शहर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।


Download Android App
Download iOS App




