जम्मू-कश्मीर के रिआसी जिले के त्रिकूट पहाड़ पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई।
अधिकारियों ने बताया कि इससे श्रद्धालुओं के दर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा।
केन्द्र शासित प्रदेश की ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों और जम्मू शहर में बारिश हुई और काले घने बादल छाए रहे।
अधिकारियों ने बताया कि भवन सहित पूरे त्रिकूट पहाड़ पर शाम करीब 5.30 बजे से बर्फबारी शुरू हुई और आधे घंटे तक जारी रही।


Download Android App
Download iOS App



