जम्मू कश्मीर में रियासी जिले के कटरा में नवरात्रों के दौरान पिछले छह दिनों से अब तक 1.86 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन किये हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि नवरात्रों के पहले तीन दिन भारी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे। लेकिन पिछले छह दिनों से अब तक 1.86 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन किये हैं।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक 51 लाख 44 हजार 998 श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं जबकि जून में 11 लाख 84 हजार 898 तथा मई में नौ लाख,10 हजार 843 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये थे।


Download Android App
Download iOS App



