अनंतनाग जिले में आतंकवादी हमले में SPO घायल

Summary :

NULL

ये मामला जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का है जहां आज आतंकवादियों ने राज्य पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को गोली मारकर घायल कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने अनंतनाग स्थित उपायुक्त कार्यालय के समीप एसपीओ रणवीर सिंह पर गोलियां चलायीं। हमले में घायल अधिकारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद आतंकवादी वहां से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया।

वही ,दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले कई गांवों में आतंकवादियों की मौजूदगी के संकेत के मद्देनजर सुरक्षा बलों तथा जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने शोपियां जिले के इमाम साहिब के कई स्थानों में तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि सभी निकास मार्गों को सील कर दिया गया है।

Desk Team