कश्मीर मसले पर सभी सबंद्ध पक्षों से बातचीत करने के लिए केंद्र की ओर से नियुक्त वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा आज यहां राजनीतिक दलों समेत विभिन्न वर्गों के 30 प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।
दिनेश्वर शर्मा जम्मू-कश्मीर के पांच दिवसीय दौरे पर हैं और कश्मीर का तीन दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद दोपहर बाद जम्मू पहुंचेंगे। सूत्रों ने कहा,’ दिनेश्वर शर्मा पहले दिन राज्य अतिथि गृह में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।’ सूत्रों के मुताबिक श्री शर्मा कल विभिन्न राजनीतिक, गैर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के करीब 30 प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।
केंद्र सरकार ने कश्मीर मसले पर समाज के विभिन्न वर्गों से बातचीत करने के लिए श्री शर्मा को वार्ताकार के तौर पर नियुक्त किया है।
इससे पूर्व 2009 में तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने कश्मीर मसले पर बातचीत के लिए सर्वश्री दिलीप पडगांवकर, राधा कुमार और एम एम अंसारी को मध्यस्थ के तौर पर नियुक्त किया था। इन लोगों ने कुछ सुझावों के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी एक रिपोर्ट भी सौंपी थी।


Download Android App
Download iOS App



