श्रीनगर पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की, जैश-ए-मोहम्मद के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

Summary :

हजरतबल इलाके से दो ग्रेनेड बरामद किए गए, गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़े हमले को रोका गया।”

श्रीनगर : गणतंत्र दिवस से पहले गुरुवार को श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि पांच आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “एक बड़ी कामयाबी के तहत श्रीनगर पुलिस ने जैश मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। हजरतबल इलाके से दो ग्रेनेड बरामद किए गए, गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़े हमले को रोका गया।” 

पुलिस ने कहा, “गिरफ्तार किए गए लोगों में सदरबल हजरतबल का ऐजाज अहमद शेख, असार कॉलोनी हजरतबल का उमर हमीद शेख और इम्तियाज अहमद चिकला, इलाहीबाग सौरा का साहिल फारूख गोजरी और सदरबल हजरतबल का नसीर अहमद मीर शामिल है।” 

Desk Team