श्रीनगर में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज, मौसम के 23 तारीख तक शुष्क रहने की संभावना

Summary :

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि लद्दाख के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि लद्दाख के द्रास शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में बुधवार को मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां पारा माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। पहलगाम में माइनस 4.7 और गुलमर्ग में माइनस 2.0 तापमान दर्ज किया गया।”तापमान लद्दाख के लेह शहर में शून्य से 10.7 और कारगिल में शून्य से 8.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है।”
“माइनस 13.0 के साथ, द्रास आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सबसे ठंडा स्थान रहा।रात का न्यूनतम तापमान जम्मू में 9.8, कटरा में 9.3, बटोटे में 5.4, बनिहाल में 0.6 और भद्रवाह में 2.4 था।जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि मौसम के 23 तारीख तक शुष्क रहने की संभावना है। 24वीं रात के दौरान कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है। “चिनाब घाटी के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे जम्मू-कश्मीर में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से -2 से -3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।”

Desk Team