15 अगस्त से पहले तिरंगामय हुआ श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Summary :

सोशल मीडिया पर श्रीनगर के लाल चौक घंटाघर की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। खुद श्रीनगर के मेयर ने ये तस्वीर ट्वीट की।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से पहले से तिरंगामय हो गया। जहां कभी तिरंगा फहराने पर बवाल मच जाता था, वह का ऐसा नजारा देख लोग तारीफें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लाल चौक घंटाघर की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। खुद श्रीनगर के मेयर ने ये तस्वीर ट्वीट की।
श्रीनगर के मेयर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमने स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल चौक स्थित घंटाघर को तिरंगे के रंग से रोशन किया है। नई घड़ियां फिट कर दी गई हैं। श्रीनगर नगर निगम ने बहुत अच्छा काम किया।’ उनके इस ट्वीट पर हज़ारों लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए इस कदम की जमकर तारीफ की। 


बीजेपी नेता और भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वो कहते थे लाल चौक पर तिरंगा नही फहराने देंगे, नरेंद्र मोदी जी ने लाल चौक ही तिरंगा कर दिया।’ 


श्रीनगर का लाल चौक घंटाघर काफी प्रसिद्ध रहा है। यहां 1992 में बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया था। जोशी उस वक्त बीजेपी के अध्यक्ष थे। वहीं, नरेंद्र मोदी एकता यात्रा के संयोजक थे।

Desk Team