श्रीनगर : SMHS अस्पताल में आतंकी हमला, 1 पुलिसकर्मी शहीद

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल पर मंगवलार दोपहर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में एक पुलिसवाला शहीद हो गया है, जबकि हमले में दो पुलिसवाले घायल हुए हैं। हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। बताया जा रहा है कि फायरिंग की आड़ लेकर दो आतंकी फरार हो गए। इनमें से एक पाकिस्तान का आतंकी भी है। इस आतंकी का नाम नावेद बताया जा रहा है।

दरअसल, आज सुबह श्रीनगर के सेंट्रल जेल में बंद छह आतंकवादियों को रेगुलर चेकअप के लिए SMHS अस्पताल लाया गया था। इसके बाद अस्पताल में कुछ आरोपी घुसे और घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक आतंकी (अबु हंजुला) भागने में कामयाब हुआ है।

अस्पताल परिसर में सुरक्षाबलों के जवान पहुंच गए हैं। फायरिंग के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि आतंकी ने अपने साथियों को छुड़ाने के लिए ये हमला किया है। आतंकियों ने श्रीनगर के पास SMHS अस्पताल के पुलिस की टुकड़ी पर हमला किया था। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team