जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के एक 28 वर्षीय निवासी की यहां पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि अवंतिपोरा का रहने वाला रिजवान असद पंडित एक निजी स्कूल में शिक्षक था। उसे आतंकवाद संबंधी मामले के संबंध में तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उसकी सोमवार रात को मौत हो गई।
मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।’अधिकारी ने कहा, ‘इसके अलावा, मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।’ एहतियात के तौर पर, अवंतिपोरा में इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



