जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के वाहनों के काफिले पर उस समय पथराव हुआ जब वह एक दरगाह से लौट रही थीं। अधिकारियों ने बताया कि महबूबा अनंतनाग जिले में खिराम की एक दरगाह में गई थी और बिजबेहरा लौट रही थी जब यह घटना हुई।
उन्होंने बताया कि पथराव में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर घायल हो गया। महबूबा अनंतनाग सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। वह 2014 में इस सीट पर जीती थीं। अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां के चार जिलों तक फैले दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में तीन चरणों में 29 अप्रैल से छह मई तक चुनाव होंगे।


Download Android App
Download iOS App




