शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक रात 8 बजकर 35 मिनिट पर आतंकवादियों ने क्षेत्र में गोलीबारी की।
इस गोलीबारी में मेहराज अहमद भट नामक व्यक्ति घायस हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति पेश से ऑटो चालक है। घायल ऑटो चालक को अनंतनाग अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें, इससे पहले मार्च महीने में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


Download Android App
Download iOS App



