J&K: पुलवामा में CRPF की चेकपोस्ट पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

Summary :

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में एक रेलवे चेकपोस्ट पर आतंकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मियों के शहीद होने और एक के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में एक रेलवे चेकपोस्ट पर आतंकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मियों के शहीद होने और एक के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। यह आतंकी हमला केंद्रीय रेलवे पुलिस बल की चेकपोस्ट पर हुआ है।  
घात लगाकर किया कायराना हमला  

जानकारी के अनुसार यह हमला तब हुआ जब रेलवे स्टेशन के बाहर दोनों जवान चाय पी रहे थे, तभी आतंकियों ने उनपर घात लगाकर हमला कर दिया।जिसमें से एक पुलिसकर्मी हवलदार सुरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे जवान सी देव राज को काकापोरा अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है, जहां से उसे एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। 
पुलवामा और बारामुला बन रहे आतंकियों का मुख्य केंद्र  
आपको बता दें कि बीते दिनों में कश्मीर का पुलवामा और बारामुला जिला आतंकियों की गतिविधि का मुख्य केंद्र बना हुआ है। बीते दिनों जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के एक जवान की गोली लगने से शहीद होने की खबर सामने आई थी।

Desk Team