जम्मू- कश्मीर : नौगाम में ग्रिड स्टेशन पर आतंकवादी हमला, जवान शहीद

Summary :

शनिवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके के एक ग्रिड स्टेशन पर आतंकवादी हमले में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया।

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके के एक ग्रिड स्टेशन पर आतंकवादी हमले में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक श्रीनगर में नौगाम के वागूरा ग्रिड स्टेशन पर आतंकवादियों के एक समूह ने शनिवार तड़के हथगोला फेंकने के बाद भारी गोलीबारी की।

ग्रिड स्टेशन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी वहां से फरार हो गए। इस हमले में सीआईएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अधिकारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि नौगाम क्षेत्र में 24 अक्टूबर को घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों की बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे।

जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी, चोट लगने से जवान की गई जान

Desk Team