जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दो गैर स्थानीय श्रमिकों को घायल कर दिया।
कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘अनंतनाग के राख-मोमिन इलाके में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय श्रमिकों को गोली मारकर घायल कर दिया।’’
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



