जम्मू- कश्मीर : पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका ग्रेनेड, 7 नागरिक घायल

Summary :

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के इस जिले में त्राल बस स्टैंड पर सुरक्षा कर्मियों की ओर ग्रेनेड फेंका था। ग्रेनेड निशाने पर नहीं लगा तथा बाजार में फट गया।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में शनिवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें कम से कम सात आम नागरिक घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के इस जिले में त्राल बस स्टैंड पर सुरक्षा कर्मियों की ओर ग्रेनेड फेंका था। ग्रेनेड निशाने पर नहीं लगा तथा बाजार में फट गया। इसकी चपेट में आकर कम से कम सात आम नागरिक घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती ने परिम्पोरा मुठभेड़ को बताया मानवाधिकार का ‘गंभीर उल्लंघन’, निष्पक्ष जांच की मांग की 

Desk Team