जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में शनिवार को भी भीषण ठंड रही। घाटी में सोमवार को फिर से बारिश और बर्फबारी शुरू होने की संभावना है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “4 से 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। लिहाजा दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदा शीत लहर जारी रहेगी।” भीषण ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि ‘चिल्लई कलां’ 31 जनवरी को खत्म होगी। इसी दौरान हुई बर्फबारी से दोनों प्रदेशों के जलाशयों की भरपाई होती है।
श्रीनगर में दिन का न्यूनतम तापमान माइनस 5.9, पहलगाम में माइनस 8.4 और गुलमर्ग में माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख में लेह शहर का तापमान माइनस 19.2 डिग्री और कारगिल में माइनस 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में 5.5, कटरा में 5.2, बटोटे में 0.5, बेनिहाल में माइनस 1.2 और भद्रवाह में माइनस 2.1 तापमान दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App



