जम्मू के कठुआ जिले में टेक्सटाइल मिल्स के मजदूरों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान उन्होंने तोड़फोड़ के साथ पुलिस के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरा वेतन नहीं मिला है। इस दौरान पुलिस ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया।
शुक्रवार को सैकड़ों मजदूर कठुआ की सड़कों पर उतरे और टेक्सटाइल मिल के आसपास के इलाके में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। आक्रोशित मजदूरों ने पुलिस पर भी पथराव किया। घटना को बढ़ता हुआ देख इलाके में काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा कहते हैं, “मजदूरों ने बताया की मिल द्वारा दिया गया भुगतान उनके लिए पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा, वे घर जाने की मांग हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल भेजा गया है। एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा ने मजदूरों लोगों से बात की और उन्हें भरोसा दिलवाया कि वो मिल मालिक से बात कर बकाया वेतन दिलवाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



