नौशेरा के हजारों लोगों ने निकला ” जम्मू चलो ’ मार्च

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले की चार तहसीलों में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों की अलग से नियुक्ति की मांग को लेकर सीमावर्ती नौशेरा शहर के लोगों ने आज ‘जम्मू चलो’ मार्च में भाग लिया।

नौशेरा शहर के लोग मार्च के दौरान सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारी सोमवार को जम्मू में सिविल सचिवालय का घेराव करेंगे।  नौशेरा निवासी कोत्रांक इलाके में सरकार की ओर से उपायुक्त को नियुक्त किये जाने के बाद पृथक उपायुक्तों को नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं।

इस बीच सुंदरबनी और कलाकोटे के इलाकों में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हुए क्योंकि स्थानीय लोग इन इलाकों के लिए भी एडीसी की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
सरकार ने हाल ही में सुंदरबनी-नौशेरा और कलाकोटे-कोत्रांका इलाके के लिए एडीसी की नियुक्ति का आदेश दिया था जिसे लोगों ने खारिज कर दिया है।

जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं ताकि मार्च को आगे बढ़ने से रोका जा सके।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Desk Team