जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक के सड़क से फिसलकर खड्डे में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा उधमपुर जिले के समरोली गांव के पास शनिवार देर रात करीब दो बजे, ट्रक चालक के वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण हुआ।
श्रीनगर से जम्मू जा रहे इस ट्रक में बकरवाल परिवार के लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि एक बच्ची समेत तीन लोगों की जान चली गई और अन्य सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे, एक महिला और तीन पुरुष हैं। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत ‘गंभीर’ बताई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



