उधमपुर में भूस्खलन होने के चलते जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर यातायात रूका

Summary :

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार रात भूस्खलन हो जाने के चलते 270 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातयात अवरूद्ध हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार रात भूस्खलन हो जाने के चलते 270 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातयात अवरूद्ध हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उधमपुर के समरोली खंड में देवाल ब्रिज के नजदीक राजमार्ग पर एक बड़ा चट्टान पहाड़ी से गिर गया।
वाहनों की आवाजाही पर लगा ब्रेक 
अधिकारियों ने बताया कि मार्ग को यातायात के लिए खोलने का कार्य शुरू कर दिया है और कार्य प्रगति पर है।रामबन जिला प्रशासन ने बताया कि राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप है। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में वाहन राजमार्ग पर फंसे हुए हैं।
 

Desk Team