श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप सीमा सुरक्षा बल के शिविर पर फिदायीन हमले में शहीद हुए बल के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) बी के यादव को आज यहां श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
श्रीनगर के हुमामा में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बीएसएफ के महानिदेशक क़े क़े शर्मा तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डॉ़ निर्मल सिंह और शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शामिल थे।
शिविर पर हमला करने वाले जैश-ए-मोहम्मद के तीनों आतंकवादी 10 घंटे से ज्यादा समय तक चली मुठभेड़ में मारे गए थे। हमले में बीएसएफ के तीन जवान भी घायल हो गए थे। शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद श्री शर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में बीएसएफ के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आतंकवादियों की हथियारों वाले कमरे में दाखिल होने की साजिश नाकाम कर दी। लेकिन दुर्भाज्ञवश उस कमरे में मौजूद एएसआई आतंकवादियों की गोलीबारी में प्राण गवां बैठे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सफल अभियानों के कारण आतंकवादी हताश हैं और इसी हताशा में वह इस तरह के हमले कर रहे हैं।
उन्होंने आतंकवादियों द्वारा नागरिकों और पुलिसकर्मियों की हत्याओं की भत्र्सना भी की।


Download Android App
Download iOS App



