बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ महायज्ञ में भाग लेने के कार्यक्रम पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुर्सी के मोह में नीतीश संघयुक्त भारत बनाने पर काम कर रहे हैं।
प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है, संघमुक्त भारत की बात करने वाले नीतीश जी कुर्सी के लोभ-मोह और मोदी जी के डर से अब मोहन भागवत जी से मिलकर संघयुक्त भारत की पहल करेंगे।
मुख्यमंत्री और भागवत आज आरा जिले के चंदवा में रामानुज स्वामीजी महाराज की 1000वीं जयंती पर आयोजित समारोह के समापन पर महायज्ञ में भाग लेंगे।
गौरतलब है कि भाजपा के साथ मिलकर मौजूदा सरकार बनाने से पहले, 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश ने राजद प्रमुख लालू यादव की पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनायी थी। लालू के पुत्र तेजस्वी यादव उस सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।


Download Android App
Download iOS App



