सिंघल फाउंडेशन के संस्थापक अमित सिंघल ने सरकारी स्कूल में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के मेघावी प्रतिभाओं को निशुल्क सुविधा मुहैया कराने की घोषणा की है।
सिंघल ने कहा कि सिंघल फाउंडेशन की ओर से देश की मेघावर प्रतिभाओं को तरासने के लिये आपरेशन होप कार्यक्रम की शुरूआत कर दी गयी है और इसके तहत राजस्थान के जोधपुर,जयपुर और मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर के शहरों के पांचवी उतीर्ण छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें अच्छे शिक्षण संस्थाओं में दाखिला कराया जा रहा है जिनकी शिक्षा का सम्पूर्ण खर्च फाउंडेशन की ओर से वहन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस फांउडेशन की स्थापना गूगल में 16 साल से अधिक समय तक काम करने वाले डा अमित सिंघल और उनकी पत्नी शिल्पा सिंघल ने की है। इन दोनों द्वारा ही नयी पीढ़ी को कुशाग, बनाने और उन्हें तराशने के लिये होप अभियान की शुरूआत की गयी है।
डॉ. अमित सिंघल ने कहा कि सरकारी स्कूलों की कमियों और अव्यवस्थाओं के संबंध में हर कोई आलोचना करता रहा है लेकिन उनको सुधारने की दिशा में कोई योगदान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा अभियान सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बुशाग, छात्रों को तराशने जैसा है जिससे नयी पीढ़ी को शिक्षित कर देश का नाम रोशन किया जा सकें।


Download Android App
Download iOS App



