ये मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले का है जहां भारत-पाकिस्तान सीमा पर फारवर्ड सीमा चौकी के पास सीमा सुरक्षा बल ने एक बंगलादेशी नागरिक को पकड़ा हैं।
पुलिस के अनुसार बल के जवानों ने कल गडरा रोड सीमा एरिया से बंगलादेश में बगेरहट त्रलिे के गुवाकला निवासी मोहम्मद यूसुफ़ को पकड़ा। यूसुफ ने पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तान जाना चाहता था। वह बंगलादेश से दिल्ली और इसके बाद बाड़मेर पहुंचा।
बाडमेर से वह बस के द्वारा गडरारोड पहुंच गया। बल ने यूसुफ को बाद में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि यूसुफ को पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई के लिए बाड़मेर ले जाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



