जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Summary :

2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। लेकिन सुरक्षाबलों को शव अभी भी बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने बताया है कि फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए है। सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मिलकर आज सुबह शोपियां जिले के हफशेरमल में घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया।

फिलहाल, 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। लेकिन सुरक्षाबलों को शव अभी भी बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने बताया है कि फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियार से गोलबारी शुरू कर दी।

जम्मू-कश्मीर : बड़गाम में 2 आतंकवादी ढेर, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद

Shopian

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गयी। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से आतंकवादियों के भाग निकलने के सभी रास्तों को बंद करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा है।

Desk Team