J & K : वाहन खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आज एक वाहन के 150 फुट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डोडा जिले के फागसू गांव से थाथरी की ओर जाने वाली टाटा सूमो आज सुबह जंगलवार गांव के करीब एक तेज मोड़ पर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गयी।

इसके बाद आसपास के गांव के लोगों ने दुर्घटना में घायल लोगों को थाथरी के सामुदायिक अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उनमें से दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया।

थाथरी के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट मोहम्मद अनवर बंदे ने बताया कि थाथरी-फागसू मार्ग में जंगलवार गांव के पास ढालूदार सड़क होने के कारण शायद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण वाहन फिसलकर 150 फुट गहरी खाई में जा गिरा।

दुर्घटना में मृतकों की पहचान गुलाम अली मलिक (65) और चालक मोहम्मद अशरफ (32) के तौर पर हुयी है।

Desk Team