महबूबा मुफ्ती ने ईद उल अजहा पर दी मुबारकबाद

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ईद उल अजहा के मौके पर आज राज्य के लोगों को मुबारकबाद दी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में दुआ की कि यह त्योहार लोगों में और अधिक नि:स्वार्थ सेवा, धर्मनिष्ठा और दूसरों की देखभाल करने की भावना लाए।

उन्होंने कहा कि हजरत इब्राहिम की सुन्नत (परंपरा) की मौजूदा समय में और अधिक पालन किए जाने की जरूरत है। महबूबा ने कहा कि बकरीद जैसे मौके हमें जरूरतमंद लोगों की खुशी और कल्याण के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करते हैं। इस दिन हमें अपना हाथ अनाथ, विधवा, बेसहारा और अन्य किसी जरूरतमंद की ओर बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सालाना हज यात्रा यह संदेश देती है कि ईश्वर के आगे जाति, नस्ल, रंग या धर्म की कोई बाधा नहीं है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार राज्य के लोगों में शांति और खुशियां लाएगा।

Desk Team