श्रीनगर : शहर के ‘जीरो’ पुल पर सुरक्षा चौकी पर बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने हथगोले से हमला कर दिया जिसमें यातायात पुलिस के दो जवान घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने राजबाग की तरफ ‘जीरो’ पुल के पास सुरक्षा बलों की चौकी पर हथगोला फेंका।

हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की है और हमलावरों की तलाश जारी है। हमला नेशनल कांफ्रेंस के मुख्यालय और आकाशवाणी के स्थानीय कार्यालय से सौ मीटर से भी कम दूरी पर हुआ।


Download Android App
Download iOS App



