Jammu and Kashmir News : अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का महत्वपूर्व हिस्सा है। भारत के लिए इस बयान के बहुत मायने हैं, खासकर हाल के दिनों में अमेरिका के साथ रिश्तों में आई खटास के तौर पर देखें तो। वहीं पाकिस्तान के उन झूठे दावों पर भी बड़ा हमला है जिसके बल पर वह हमेशा कश्मीर को अपना बताता आया है।
अमेरिकी दूत ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर “भारत का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा” है। केंद्रशासित प्रदेश के नेतृत्व और स्थानीय प्रशासन के साथ अमेरिका के बढ़ते जुड़ाव के बीच आया यह बयान कूटनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान अमेरिकी यात्रा परामर्श की समीक्षा करने पर भी चर्चा हुई।
भारत-पाक कूटनीति पर दूरगामी असर
श्रीनगर यात्रा के दौरान सर्जियो गोर की इस टिप्पणी को नई दिल्ली के लिए एक मजबूत और सकारात्मक कूटनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से इसे ऑफिसियल पालिसी में बदलाव के रूप में घोषित नहीं किया गया है, लेकिन इससे बड़ा मैसेज पूरे दुनिया में गया है।
भारत लंबे समय से यह रुख अपनाता रहा है कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न अंग है और इस मुद्दे पर किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सार्वजनिक टिप्पणी से भारत के अंतरराष्ट्रीय रुख को मजबूती मिली है। वहीं इसका असर भारत-पाक कूटनीति पर पड़ेगा।
भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों की नई दिशा
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और अमेरिका रक्षा, प्रौद्योगिकी, व्यापार और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को लगातार गहरा कर रहे हैं।
अमेरिकी राजदूत के इस बयान से यह स्पष्ट संदेश जाता है कि वाशिंगटन भारत की प्रादेशिक और राजनीतिक स्थिति की संवेदनशीलता को समझता है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ हुई इस बैठक में क्षेत्रीय विकास और आर्थिक अवसरों पर चर्चा की गई। वहीं वार्ता में पर्यटन, बागवानी और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
यह भी पढ़ें – ‘हम Gen Z हैं, बर्दाश्त नहीं करेंगे ‘, Ladakh में सुरक्षाकर्मियों पर भड़की महिला, Video हुआ Viral



Download Android App
Download iOS App



