Srilanka के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव को रिप्लेस करेगा ये खिलाड़ी!, जानें क्यों?

Summary :

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। कुलदीप यादव के कमजोर प्रदर्शन के बाद 33 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिल सकता है। सारांश ने घरेलू क्रिकेट में 188 विकेट और 2223 रन बनाए हैं तथा रणजी ट्रॉफी में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए लाल अमरनाथ अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 165 रन की शानदार जीत दर्ज कर के सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का टारगेट रखा था, लेकिन मेजबान टीम 206 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है और 33 साल ऑलराउंडर सारांश जैन को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

Saransh Jain In Second Test Against Srilanka: कुलदीप की जगह मिल सकता है मौका

Saransh Jain In Second Test Against Srilanka
Saransh Jain In Second Test Against Srilanka (Source: Google)

गॉल टेस्ट में भारत तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरा था। टीम में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुतार शामिल थे। इस मुकाबले में सुतार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट अपने नाम किए। वहीं जडेजा ने दोनों पारियों में चार विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव के खाते में सिर्फ एक विकेट आया था।

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कोलंबो टेस्ट में टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार कर रहा है। गॉल की स्पिन के अनुकूल पिच पर कुलदीप इफेक्टिव साबित नहीं हो पाए थे। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 25 ओवर गेंदबाजी की और 103 रन खर्च करने के बावजूद सिर्फ एक विकेट हासिल किया।

गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की एबिलिटी

Saransh Jain A Perfect All Rounder
Saransh Jain A Perfect All Rounder (Source: Google)

वहीं मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सारांश जैन एक यूज़फुल ऑलराउंडर हैं। वह दाएं हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। इसके साथ ही फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड काफी इम्प्रेसिव रहा है। सारांश ने अब तक फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 188 विकेट हासिल किए हैं और बल्ले से 2223 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 14 अर्धशतक भी दर्ज हैं। यही वजह है कि वह टीम के लिए गेंदबाजी के साथ-साथ लोवर ऑर्डर में अहम रोल निभाते हुए रन भी बना सकते हैं।

कौन हैं सारांश जैन?

Who Was Saransh Jain
Who Was Saransh Jain (Source: Google)

सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। क्रिकेट उन्हें परिवार से ही मिला, वहीं उनके पिता सुबोध जैन भी मध्य प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। सुबोध जैन अपने बड़े बेटे को क्रिकेटर बनाना चाहते थे, लेकिन जब यह सपना पूरा नहीं हो सका तो उनकी उम्मीदें सारांश पर टिक गईं। अब 33 साल की उम्र में सारांश के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का बेहतरीन मौका है। अगर वो कोलंबो टेस्ट में मैदान पर उतरते हैं, तो यह उनके और उनके परिवार के लिए बेहद खास पल होगा।

रणजी ट्रॉफी में दिया शानदार परफॉर्मेंस

Saransh Jain Best Performance
Saransh Jain Best Performance (Source: Google)

सारांश जैन ने मध्य प्रदेश की रणजी ट्रॉफी जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी। 2021-22 सीजन में मध्य प्रदेश ने खिताब अपने नाम किया था और सारांश ने उस दौरान 13 विकेट लिए थे। फाइनल में भी उन्होंने 57 रन की काफी इम्पोर्टेंट पारी खेलकर टीम की जीत में योगदान दिया था। इसके अगले सीजन में सारांश का प्रदर्शन और भी शानदार रहा। उन्होंने 360 रन बनाने के साथ 35 विकेट हासिल किए। उनके इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाल अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था।

Read More: Srilanka Test Series के दौरान Ravindra Jadeja के नाम दर्ज हुए ये 4 बेमिसाल रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं