Vaishno Devi Bus Accident: वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस 30 फीट नीचे गिरी, 1 की मौत, 40 घायल

Summary :

Vaishno Devi Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में आज दर्दनाक बस हादसा हुआ, जिसमें एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्री घायल हो गए। बता दें कि सभी यात्री उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे। तभी बस का टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। Vaishno Devi Bus Accident जानकारी सामने आई कि यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी बस कठुआ से कटरा की ओर जा रही थी। जिला सांबा के…

Vaishno Devi Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में आज दर्दनाक बस हादसा हुआ, जिसमें एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्री घायल हो गए। बता दें कि सभी यात्री उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे। तभी बस का टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई।

Vaishno Devi Bus Accident

जानकारी सामने आई कि यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी बस कठुआ से कटरा की ओर जा रही थी। जिला सांबा के जतवाल क्षेत्र में अचानक बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बता दें कि 8 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Mata Vaishno Devi Bus Accident
Mata Vaishno Devi Bus Accident

बचाव कार्य शुरू

दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि भक्त अमरोहा से आए थे और माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए कटरा जा रहे थे। बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। रास्ते में हादसा हुआ, जिसमें लगभग सभी सवारी को चोटें आई हैं। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बस सवार यात्रियों की मदद की।

Mata Vaishno Devi Bus Accident
Mata Vaishno Devi Bus Accident

30 फीट नीचे गिरी बस

बताया जा रहा है कि टायर फटने से अचानक गाड़ी एक पुल से 30 फीट नीचे गिर गई। जिससे यह बड़ा हादसा हुआ है। यात्री ने बताया कि वह अपने घर से 18 अगस्त को निकले थे। शुरुआत में चामुंडा देवी मंदिर और ज्वालाजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद बस सवार सभी लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। लेकिन यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हादसा हुआ।

ALSO READ: किश्तवाड़ के बाद कठुआ में तबाही, बादल फटने से 4 की मौत, मलबे में दबे कई घर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।