रोजाना दाल खाने से शरीर में प्रोटीन की पूर्ति होती है
सर्दियों में दाल को फ्राई करके उसे एक स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश में बदल सकते हैं
इससे आपको सब्जी खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी
मसालेदार दाल फ्राई: दाल को ताजे मसालों जैसे जीरा, हिंग, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर के साथ फ्राई करें। यह स्वाद में बेहतरीन होती है
सब्जियों के साथ दाल फ्राई: दाल को प्याज, टमाटर, लहसुन, शिमला मिर्च और शलजम के साथ फ्राई करें। इससे दाल में और स्वाद और पोषण जुड़ जाएगा
घी में दाल फ्राई करें: घी में दाल को फ्राई करने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। घी सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है और दाल को स्वादिष्ट बनाता है
साग वाली दाल का तड़का: दाल को पालक, मेथी और सोया के साग के साथ फ्राई करें। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और सर्दी-खांसी से बचाव भी करता है
हरी मिर्च और हरी धनिया का तड़का: हरी मिर्च दाल को तीखा और मसालेदार बनाती है। इसे तड़के में डालकर दाल को फ्राई करें और उसको हरी धनिया से गार्निश करें
चना दाल फ्राई: चना दाल सर्दियों में पचने के लिए आसान होती है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसे हिंग, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा और घी के साथ फ्राई करें और टेस्ट का आनंद लें


Download Android App
Download iOS App







