8 Types of Raita: क्या आपने खाएं हैं ये रायते, नहीं तो आज ही बनाएं

Summary :

8 Types of Raita: भारत में एक-दो नहीं बल्कि कई तरह के रायते बनाए जाते हैं।

भारतीय खाने में रायते का अलग स्थान होता है, यहां पर एक-दो नहीं बल्कि कई तरह के रायते बनाए जाते हैं

पुदीना रायता: ताजे पुदीने के पत्तों को पीसकर, दही में मिलाकर नमक और थोड़ा काली मिर्च डालें

खीरे का रायता: खीरे को कद्दूकस करके दही में मिला लें। इसमें थोड़ा नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च डालें

बूंदी का रायता: बूंदी को दही में मिलाएं। नमक, हरी मिर्च और जीरा पाउडर डालकर इसे स्वादिष्ट बनाएं

टमाटर का रायता: टमाटर को बारीक काटकर दही में डालें। इसमें नमक, हल्का चीनी और काली मिर्च डालकर स्वाद बढ़ाएं। यह हल्का और चटपटा रायता होता है

प्याज का रायता: बारीक कटी प्याज को दही में मिलाएं और उसमें जीरा पाउडर, हरी मिर्च, और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें

वेजिटेबल रायता: कद्दूकस की हुई गाजर, खीरा, मटर और शिमला मिर्च को दही में मिला कर मसाले डालें

धनिया-नारियल रायता: ताजे धनिया और नारियल के टुकड़ों को दही में मिला कर नमक और हरी मिर्च डालें

प्याज और टमाटर का रायता: प्याज और टमाटर को बारीक काटकर दही में डालें। इसमें चाट मसाला, नमक और काली मिर्च डालकर इसे चटपटा बनाएं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।